Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब

250 शराब की पेटियों सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने चंडीगढ़ से शराब लेकर बाहरी राज्यों में सप्लाई करने जा रहे एक ट्रक चालक को 250 पेटी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले का जांच में जुट गई है कि यह शराब कहां पहुंचाई जा रही थी और कौन कौन इसमें शामिल है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर कोई व्यक्ति ट्रक में शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने सिंघपुरा चौक के नजदीक एक यूपी नंबर कैंटर को रोका और चैकिंग की गई तो ट्रक में से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 250 पेटीयां बरामद हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक ने ट्रक की बॉडी के अंदर एक गुप्त बॉक्स बनाया हुआ था। जिसे पुलिस ने कटर से काट कर उसमें से शराब बरामद की है। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान कृष्ण कुमार निवासी बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

0 Comments