Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

2.51 लाख फार्मा ओपियाडज़ समेत हरियाणा का एक निवासी गिरफ्तार

Read in:Hindi

फतेहगढ़ साहिब, फेस2न्यूज:
फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुये उसके पास से 2.51 लाख फार्मा ओपियाड बरामद करके नशीली दवाएँ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कम रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किये गए मुलजिम की पहचान रणजीत गोस्वामी निवासी बत्रा कालोनी सोनीपत, हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसकी ‘कीआ’ कार, जिसका प्रयोग वह हरियाणा से नशीले पदार्थों की तस्करी करने के लिए करता था, में से अल्पराज़ोलम की 2,37,000 गोलियाँ और पीवोन सपास के 14,400 कैप्सूल बरामद किये हैं।
यह तीसरा ऐसा अंतर-राज्यीय फार्मास्यूटीकल ड्रग रैकेट है, जिसका फतेहगढ़ साहिब जि़ला पुलिस की तरफ से तीन महीनों से भी कम समय में पर्दाफाश किया गया है। इससे पहले, फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 14 जुलाई, 2022 को फार्मा ओपियाडज की 7 लाख गोलियों/ कैपसूलों की खेप बरामद की थी, जबकि 4 सितम्बर, 2022 को फार्मा ओपियाडज की 1.17 लाख गोलियां/ कैपसूल बरामद किये गए थे।
डीआईजी भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआइए सरहन्द और थाना खमाणों की पुलिस टीमों ने खमाणों में विशेष चैकिंग की और रजिस्ट्रेशन नंबर एच. आर एजे 9791 वाली ‘ कीआ’ कार को रोका, जिसको मुलजिम रणजीत गोस्वामी चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार की चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने बड़ी मात्रा में फार्मा ओपियाडज बरामद की।
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किया मुलजिम दिल्ली और अमृतसर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। उन्होंने बताया कि दोषी ने कबूला है कि वह पिछले कुछ सालों से पंजाब में फार्मा ओपियाड की सप्लाई कर रहा है और उसके ज़्यादातर ग्राहक मोगा और लुधियाना में हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुलजिम को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और आगे पूछताछ की जा रही है। थाना फतेहगढ़ साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 131 दर्ज की गई है।