Sunday, 05 July 2026
Breaking News
THREE KILLED AS CIVIL AMBULANCE COLLIDES WITH ARMY VEHICLE NEAR SRIGANGANAGAR वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

म्यांमार से छुड़ाए गए ठगी के शिकार 283 भारतीय नागरिक

Read in:Hindi

विनोद/चंडीगढ़

म्यांमार में फंसे उन 283 भारतीय नागरिकों को छुड़ाकर भारत वापस लाया गया है, जिन्हें आकर्षक नौकरियों का लालच देकर साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया गया था। म्यांमार में ऑनलाइन धोखाधड़ी सेंटर्स से रिहा किए गए भारतीयों को सोमवार को थाईलैंड होते हुए भारत लाया गया।

म्यांमार और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय सुरक्षा बलों की मदद से इस निकासी में मदद की। भारतीय वायुसेना के विमान में थाईलैंड के माई सोत से वापस लाए गए लोग तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से हैं।

(SUBHEAD)विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार म्यांमार सहित विभिन्न दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में फर्जी नौकरी की पेशकश के साथ बहकाए गए भारतीय नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन व्यक्तियों को बाद में म्यांमार-थाईलैंड सीमा के साथ क्षेत्रों में संचालित घोटाला सेंटर्स में साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

’’मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार ऐसे रैकेट के बारे में समय-समय पर सलाह और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पहले भी प्रसारित की गई अपनी चेतावनी को दोहराना चाहती है। भारतीय नागरिकों को एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे विदेश में मिशनों के माध्यम से विदेशी नियोक्ताओं की साख को सत्यापित करें और नौकरी की पेशकश स्वीकार करने से पहले भर्ती एजेंटों और कंपनियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच करें।

’’गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के सहयोग से पिछले तीन महीनों के दौरान म्यांमार सहित कई दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में आकर्षक नौकरी के लालच में जालसाजों के चंगुल में फंसे सैकड़ों भारतीयों की घर वापसी सुनिश्चित की गई है।