Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

3 किलो हेरोइन, 9 लाख रुपए ड्रग मनी समेत चार व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3 किलो हेरोइन और 9 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर, लोहगढ़ के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, अमृतसर के गाँव होशियार नगर के निवासी रशपाल सिंह, अमृतसर की वरयाम सिंह कॉलोनी के निवासी गौरव उर्फ काली और दुरग्याना आबादी, अमृतसर के निवासी साहिल कुमार उर्फ मंथन के तौर पर हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी इन्नौवा कार (पी.बी. 11ए.एक्स.7843) को भी ज़ब्त किया है, जिसमें वह हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे थे।
सी.पी. भुल्लर ने बताया कि ठोस सूचनाओं के आधार पर डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और ए.डी.सी.पी. सिटी-3 अभिमन्यु राणा की निगरानी अधीन सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन अमृतसर के पीछे स्थित गोल बाग़ के क्षेत्र में विशेष पुलिस चैकिंग के दौरान चारों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया गया, जब वह अपनी इन्नौवा कार में हेरोइन की खेप पहुँचाने जा रहे थे।
सी.पी. भुल्लर ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी रशपाल सिंह पहले ही अमृतसर ग्रामीण और तरन तारन में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के दो आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के समूचे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे बताया कि पकड़े गए मुलजिमों द्वारा अब तक हासिल की गई नशीले पदार्थों की खेपों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी थाना डी डिविजऩ अमृतसर में एन.डी.पी.एस एक्ट की धाराएं 21-सी, 27-ए और 29 के अंतर्गत एफआईआर नं. 143 तारीख़ 10-12-2023 दर्ज है।