Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

3 दिसंबर को लगाया जायेगा विकलांगों के लिए विशेष ऋण शिविर

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगों की जायज माँगों पर जल्द ही सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका हल करेगी। इसी कड़ी के अंतर्गत आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दिव्यांग एसोसिएशन के साथ मीटिंग के दौरान बताया कि दिव्यांगों की माँगों का जल्द ही निपटारा किया जायेगा।
डॉ. कौर ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग विभागों, कॉर्पोरेशनों और बोर्डों में दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित खाली और बैकलॉग के पदों को भरने, दिव्यांग कर्मचारियों की तरक्की करने, दिव्यांग खिलाड़ी वर्ग से सम्बन्धित माँगों, दिव्यांग वर्ग की पेंशन सम्बन्धित माँगों, दिव्यागों को मुफ़्त गेहूँ की सुविधाओं के अलावा अन्य जायज माँगों के जल्द हल करने सम्बन्धी विभागों के साथ तालमेल किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांग वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए 3 दिसंबर 2022 को दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुछ जिलों में बैंक ऋण सम्बन्धी कैंप आयोजित करने जा रही है। उन्होंने दिव्यांगों से अपील की कि वह अपना कारोबार शुरू करने के लिए ऋण लेकर इस अवसर का पूरा फ़ायदा उठाएं।