Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

3000 रुपए रिश्वत के आरोप में राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ केस दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत राजस्व हलका फिरोजशाह में तैनात राजस्व पटवारी सनी शर्मा के विरुद्ध 3000 रुपए रिश्वत लेने और पेटीऐम एप के द्वारा 2000 रुपए अतिरिक्त मांगने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मामला रछपाल सिंह निवासी गाँव सैदोके, जि़ला फरीदकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई, आनलाइन शिकायत पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके जीजे की ज़मीन की मालकी धोखे से बदले जाने सम्बन्धी राजस्व रिकार्ड में संशोधन करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत की माँग की है। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने पहले ही उससे रिश्वत के तौर पर 3000 रुपए ले लिए हैं और 2000 रुपए की दूसरी किश्त उसके पेटीऐम खाते में डालने के लिए कहा है। शिकायतकर्ता ने उक्त पटवारी की तरफ से रिश्वत लेने की गई माँग की रिकार्डिंग भी सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी है।
इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो रेंज फिऱोज़पुर ने शिकायत की पड़ताल करके दोषों को सही पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments