Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

31 अक्तूबर से मनाया जायेगा विजीलैंस जागरूकता सप्ताह

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
समाज से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के उद्देश्य से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक राज्य में विजीलैंस जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा और ब्यूरो के समूह अधिकारियों/कर्मचारियों को पहले दिन विजीलैंस भवन एस.ए.एस. नगर में शपथ ग्रहण करवाई जायेगी।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की सभी रेंज और यूनिट इस साल के लिए केंद्रीय विजीलैंस आयोग द्वारा घोषित किए गए ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ के संदेश को फैलाने के लिए राज्यभर में जागरूकता मुहिम चलाएंगी।
उन्होंने आगे बताया कि सभी फील्ड अफसरों को पहले ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थाओं, सोसायटियों आदि में बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का प्रयोग कर जागरूकता पैदा करने के लिए सूचित कर दिया गया है, जिससे ब्यूरो द्वारा सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए किए जा प्रयासों और नौजवानों को भ्रष्टाचार के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए जवाबदेह बनाया जा सके।