Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

312 मेडीकल अधिकारियों की भर्ती में अनियमितताओं आरोप अधीन पी.पी.एस.सी. के पूर्व चेयरमैन और पाँच सदस्यों के विरूध केस दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने साल 2008-2009 दौरान 312 मेडीकल अफसरों (एम. ओ.) की भर्ती के दौरान अनियमितताएं करने के आरोप अधीन पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन और इसके पाँच पूर्व सदस्यों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस मुकदमे में पटियाला जिले के शुतराना हलके से पूर्व विधायक डाः सतवंत सिंह मोही को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  (SUBHEAD)
आज यह प्रगटावा करते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा विशेष जांच टीम की छानबीन रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। इस केस में नामज़द किये गए मुलजिमों में एस. के. सिन्हा चेयरमैन (स्वर्गवासी), ब्रिगेडियर (सेवामुक्त) डी. एस. ग्रेवाल (स्वर्गवासी), डाः सतवंत सिंह मोही, डी. एस. माहल, पूर्व मंत्री लाल सिंह की बहु रविन्द्र कौर और भाजपा का प्रवक्ता अनिल सरीन शामिल हैं।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 22-11-2013 को पी. पी. एस. सी. द्वारा दो बार 100 और 212 पदों पर कुल 312 एम. ओज की भर्ती के दौरान हुई अनियमितताओं को चुनौती देने वाली रिट्ट पटीशनों का निपटारा करते हुए समूचे मामले की जांच के लिए एक एस. आई. टी गठित करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि दो सदस्यीय एस. आई. टी. में शामिल एम. एस. बाली, संयुक्त कमिशनर सी. बी. आई. (सेवामुक्त) और सुरेश अरोड़ा, तत्कालीन डायरैक्टर जनरल विजीलैंस ब्यूरो ने हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है, जो यह साबित करती है कि साल 2008-2009 में 312 डाक्टरों का पूरा चयन अनियमितताओं से भरा हुआ था।
इस अनुसार पी. पी. एस. सी. के तत्कालीन चेयरमैन और पाँच सदस्यों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और भारतीय दंड संहिता की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में यह एफ. आई. आर. दर्ज की गई है।

0 Comments