Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

लम्बित पड़े इंतकालों के 31,538 मामले एक दिन में निपटाए

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अंतर्गत शनिवार को छुट्टी वाले दिन पूरे पंजाब की तहसीलों और सब-तहसीलों में जनहित को मुख्य रखते हुए इंतकाल के पैंडिंग (लम्बित) पड़े मामले निपटाने के लिए विशेष कैंप लगाए गए। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इन कैंपों के दौरान इंतकाल के लम्बित पड़े 31,538 मामले निपटाए गए हैं। एक दिन में इतने इंतकाल दर्ज करने का यह नया रिकॉर्ड है। जिम्पा ने ख़ुद होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना पूर्वी, लुधियाना पश्चिमी और शहीद भगत सिंह नगर तहसीलों का दौरा करके कामकाज का जायज़ा लिया। इस मौके पर उन लोगों के साथ बातचीत करके आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
राजस्व मंत्री ने बताया कि जिन लोगों के इंतकाल के मामले पैंडिंग पड़े थे उन्होंने संबंधित तहसील/सब-तहसील में पहुँच कर इंतकाल से सम्बन्धित आ रही समस्या का मौके पर समाधान करवाया।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में यदि किसी भी स्तर पर लोगों को अपने कार्य करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंधी हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है, जिस पर लिखित शिकायत वाट्सऐप की जा सकती है। एन.आर.आईज़ अपनी लिखित शिकायतें 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।
जिक़्रयोग्य है कि राजस्व मंत्री आने वाले दिनों में तहसील दफ्तरों का औचक दौरा कर कामकाज की समीक्षा करेंगे, जिससे लोगों को प्रशासनिक कार्य करवाने में कोई दिक्कत न आए। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी होशियारपुर तहसील का दौरा करके लोगों को पारदर्शी और परेशानी रहित सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहरायी थी।
उन्होंने अपील की कि पंजाब से भ्रष्टाचार ख़त्म करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी जायज कार्य के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाए और यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी किसी कार्य के बदले पैसा माँगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाए। दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
किस जिले में कितने इंतकाल दर्ज हुए:
प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज़्यादा 6265 इंतकाल लुधियाना जिले में दर्ज किए गए। इसके बाद गुरदासपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा जहाँ 2806 इंतकाल हुए।
इसी तरह पटियाला में 1818, कपूरथला में 883, फ़तेहगढ़ साहिब में 667, तरन तारन में 693, बठिंडा में 543, फरीदकोट में 525, फिऱोज़पुर में 971, मोगा में 838, होशियारपुर में 2686, जालंधर में 1718 और मानसा में 646 इंतकालों का निपटारा किया गया।
अमृतसर जिले में 1324, शहीद भगत सिंह नगर जिले में 537, श्री मुक्तसर साहिब में 768, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में 1943, पठानकोट में 814, बरनाला में 567, रूपनगर में 1326, मलेरकोटला में 713, संगरूर में 1093 और फाजि़ल्का में 894 इंतकाल दर्ज किए गए हैं।