Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

32 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा नहरी खालों का नवीनीकरण

Read in:Hindi

अबोहर, ( दलीप)
नहर के टेल पर बसे दर्जनों गांवों के किसानों को खेती व पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से करीब तीन वर्ष पूर्व विधायक संदीप जाखड़ द्वारा नहरी खालों के नवीनीकरण हेतू नाबार्ड के तहत एक प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजा गया था, जिसे केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
जानकारी देते हुए विधायक संदीप ने बताया कि इलाके में कच्चे व खस्ता हालत के नहरी खाले होने के कारण नहर के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। जिससे किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। उनकी इस समस्या के समाधान हेतू इलाके में खालों के नवीनीकरण करने के लिए उन्होंने करीब 32 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजा था, जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी किसानों की थी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा साढ़े 10 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
श्री जाखड़ ने किसानी के हित में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि जिन भी किसानों ने इस योजना के तहत अपनी बनती राशि सरकार को जमा नहीं करवाई वे जल्द से जल्द करवाए ताकि बाकी के टेंडर भी लगवाए जा सके।