Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

विजय दिवस पर पंजाब के 350 सैनिक व 16 शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/अबोहर  

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश द्वारा विजय दिवस के शुभ अवसर पर रेड क्रॉस भवन, जालंधर में एक ऐतिहासिक, यादगार एवं अविस्मरणीय पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पंजाब के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, बलिदान और पराक्रम को समर्पित रहा। 

ख्य अतिथियों में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रमेश मित्तल, वाईस चेयरमैन नरेश मित्तल, जालंधर मेयर वनीत धीर, जालंधर हलका इंचार्ज आप नितिन कोहली उपस्थित रहे। 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के सैनिक राष्ट्र की रीढ़ हैं। भारत की सीमाएँ आज सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे वीर जवान हर परिस्थिति में अडिग खड़े रहते हैं। चाहे बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर ड्यूटी हो या रेगिस्तान की तपती रेत में, चाहे आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई हो या देश की आंतरिक सुरक्षा पंजाब के सैनिक हर चुनौती का सामना शौर्य, अनुशासन और देशभक्ति के साथ करते हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि विजय दिवस भारत के वीरों की अमर गाथा है। पंजाब की धरती ने हर युद्ध में देश को ऐसे साहसी सपूत दिए हैं, जिनके पराक्रम से भारत का मस्तक सदैव ऊँचा रहा है। सम्मानित किए गए 350 पूर्व सैनिक और 16 शहीद परिवार हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। 

मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना हमारा सौभाग्य और गर्व है। जिन परिवारों ने अपने बेटे, पिता या भाइयों को देश की रक्षा के लिए खोया है, उनका दर्द शब्दों में नहीं समझा जा सकता। 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी डायरेक्टर गिरीश भट्ट एवं परवज्योत कौर ने देशभक्ति के कार्यक्रम किये और पटियाला डायरेक्टर सोम सहोता द्वारा स्कूली बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित सभी की आंखें नम हो गयी। 

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. प्रदेश चेयरमैन मनमोहन मित्तल, प्रदेश महामंत्री अशोक अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गोयल द्वारा सभी सैनिकों, शहीद परिवारों, आये हुए अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया-

0 Comments