Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

सुई-धागा बूटीक फर्म से 74 लाख की ठगी में तीसरा आरोपी पंजाब से काबू, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/ पंचकूला

पंचकूला पुलिस ने 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हैप्पी सिंह पुत्र रुलदू सिंह वासी मानसा, पंजाब को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पंजाब निवासी विजय नामक व्यक्ति ने सेक्टर-20 थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया कि वह सुई-धागा बूटीक फर्म की मालिक सुमन के साथ साझेदारी में व्यवसाय कर रहा था। इस दौरान दोनों ने करीब 74 लाख रुपये की लेथ और मीलिंग मशीनें वियतनाम और सोनीपत से खरीदी थीं।

आरोप है कि सुमन और उसके पति अनिल ने हैप्पी नामक युवक के साथ मिलकर मशीनों को पहले सोनीपत में रखा और बाद में शिकायतकर्ता को बिना बताए धोखाधड़ी की नीयत से पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया। शिकायत पर आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा पंचकूला को सौंपी गई। इंस्पेक्टर सुभाष चंदर की अगुवाई में टीम ने 15 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल पुत्र बलराम वासी ढ़कौली पंजाब और उसकी पत्नी सुमन को बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

डीसीपी के अनुसार इसी कड़ी में अब तीसरे आरोपी हैप्पी सिंह को एएसआई प्रदीप और एएसआई मनोज ने पंजाब से काबू किया। आरोपी को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मशीनों और रकम की बरामदगी की जाएगी।