Saturday, 27 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
चर्चा Trending

परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज का 4-दिवसीय गीता ज्ञान सत्संग 10 नवंबर से

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला

पंचकूला में सेक्टर-5 स्थित शालीमार मैदान में 10 से 13 नवंबर तक भव्य भक्ति सत्संग का आयोजन विश्व जागृति मिशन, पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली मंडल के तत्वावधान में होगा। यह घोषणा आज होटल रैड बिशप में एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। सत्सग में आध्यात्मिक गुरु श्री सुधांशु जी महाराज भगवान कृष्ण की शिक्षाओं की व्याख्या करेंगे।

मीडिया को संबोधित करते हुए, श्री मनोज शास्त्री ने कहा, “आचार्य सुधांशु महाराज 'ध्यान साधना और गीता ज्ञान' पर प्रवचन देंगे। सत्संग का समय प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से शाम 7 बजे तक होगा।

(SUBHEAD)इस सत्संग के लिए पूरे उत्तर भारत से भक्त पंचकूला पहुंचेंगे। इनमें से ज्यादातर लोग हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तराखंड से होंगे। उनके ठहरने और जलपान की व्यवस्था की जा रही है

हाल ही में विश्व जागृति मिशन (पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली) के अध्यक्ष श्री सौरभ गुप्ता द्वारा सत्संग स्थल पर भूमि पूजन किया गया था। प्रेस कांफ्रेंस में नंद किशोर संरक्षक, उपाध्यक्ष नरिंदर कुमार अरोड़ा और योगराज मुंजाल भी मौजूद थे।