Monday, 06 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

4 पिस्तौलें, 6.5 लाख रुपए की ड्रग मनी, 103 ग्राम हेरोइन और तीन कारों समेत पांच व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने नशों और हथियारों की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुये टी-प्वाइंट लाडोवाली रोड जालंधर में विशेष पुलिस चैकिंग के दौरान पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट का पर्दाफाश जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल की तरफ से किया गया है।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सन्नी, स्माइल उर्फ शेरू, दिवांश उर्फ वंश, हैप्पी और लव कुमार, सभी निवासी जालंधर के तौर पर हुयी है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार .32 बोर की पिस्तौलों समेत 6 मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस, 6.5 लाख रुपए की ड्रग मनी, 103 ग्राम हेरोइन, तीन कारें- मारुति स्विफ्ट, हुंडई सैंट्रो और हौंडा अमेज़ और 550 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है।
ज़िक्रयोग है कि सरकार ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चौकसी तेज़ कर दी है और नशों के विरुद्ध जीरो सहनशीलता नीति अपनायी है।
जानकारी देते हुये पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) जालंधर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि मुलजिम लव कुमार को छोड़ कर बाकी चारों मुलजिमों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है जो शहर में कई हिंसक अपराधों के मामलों में वांछित थे और लम्बे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
उन्होंने कहा कि सन्नी और शेरू हाल ही में एक स्थानीय फैक्टरी मालिक की कार पर हुयी गोलीबारी की घटना में भी शामिल पाये गए थे और वह कई मामलों में घोषित अपराधी भी थे। उन्होंने बताया की इन मुलजिमों से पूछताछ के बाद शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज कई अपराधिक मामलों के सुलझने की उम्मीद है।
सीपी संधू ने बताया कि जांच दौरान यह बात भी सामने आई है कि यह गिरोह आने वाले दिनों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी थाना नयी बरादरी जालंधर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 और 22 और हथियार एक्ट की धारा 25-54-59 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नंबर 68 तारीख 16.06.2022 दर्ज है।