Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

4,000 रुपए रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस द्वारा काबू

Read in:Hindi

फिऱोज़पुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज फाजिल्का जिले के थाना जलालाबाद सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) सरूप सिंह को 4,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुरजीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती, जलालाबाद द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस में अदालत में चार्जशीट दाखि़ल करने के बदले उससे 20,000 रुपए रिश्वत माँगी है और सौदा 17,000 रुपए में तय हुआ है।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी उससे पहले भी तीन किश्तों में 10000, 2000 और 1000 रुपए ले चुका है और रिश्वत के बाकी 4,000 रुपए माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त मुलजिम द्वारा रिश्वत मांगने की कॉल रिकॉर्ड भी विजीलैंस को सौंपी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो फिऱोज़पुर रेंज ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
विजीलैंस टीम ने मौके पर ही आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इस सम्बन्धी आरोपी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

0 Comments