Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

4000 रुपए रिश्वत लेने वाला पटवारी रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व हलका अबलोवाल, जि़ला पटियाला में तैनात एक राजस्व पटवारी नछत्तर सिंह को 4000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मुकदमा पटियाला जिले के रिवास ब्राह्मणां निवासी लक्ष्मण दास की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने ओर जानकारी देते हुये बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 4000 रुपए रिश्वत माँगी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पटियाला रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करते हुये मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी उक्त राजस्व अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।