Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब

408 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार ट्राला चालक को जेल भेजा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) थाना खुईयांसरवर पुलिस द्वारा नमक से लदे एक घोड़ा ट्राले से 408 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किए ड्राइवर को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि गांव गुमजाल के निकट नाकाबंदी के दौरान श्रीगंगानगर राजस्थान की तरफ से एक घोड़ा ट्राला आया। जिसपर शक होने पर उसे रोका गया। जिसमें नमक के गट्‌टे लोड थे, जिसके चालक का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम ओम प्रकाश बताया। जो पुलिस को देखकर काफी घबराया हुआ था। उक्त घोड़ा ट्राला में नशीली वस्तु होने का शक हुआ। घोड़ा ट्राला की तालाशी ली। ट्राले की तालाशी लेने पर नमक के बीच से 408 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घोड़ा ट्राला चालक ओम प्रकाश पुत्र भागीरथ राम पुत्र केवल राम वासी जैसला, तहसील फिलोदी, जिला जोधपुर हालाबाद गांव पिरथी राज दा बीरा, पंचायत सरजड़ा, तहसील कुलैत, जिला बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।