Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

42 किलो हेरोइन, 18 किलो अफ़ीम, 12 किलो गाँजा, 14.80 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 513 नशा-तस्कर काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने पिछले दो हफ़्तों में राज्यभर में से नार्कोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्सटेंस (एन.डी.पी.एस.) के अंतर्गत 42 व्यापारिक मामलों समेत 406 एफ.आई.आरज़ दर्ज करके 513 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है।
आईजीपी हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस ने 42.36 किलो हेरोइन, 18 किलो अफ़ीम, 12 किलो गाँजा, 9 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड्ज़ की 74 हज़ार गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/शीशियाँ बरामद करने के अलावा उनके कब्ज़े से 14.80 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
उन्होंने कहा कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले दो हफ़्तों में एनडीपीएस मामलों में 46 और भगौड़े गिरफ़्तार किये जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 429 हो गई है।