Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

42,000 रुपए रिश्वत के आरोप में विजीलैंस द्वारा राजस्व पटवारी गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ज़िला अमृतसर में तैनात राजस्व पटवारी सुनील दत्त के खि़लाफ़ 42,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मामला गाँव जल्लोके, ज़िला अमृतसर के निवासी गुरसाहब सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में उससे 42,000 रुपए रिश्वत ली है।
बताने योग्य है कि विजीलैंस रेंज अमृतसर द्वारा शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाऐ गए दोष सही पाये गए। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उक्त पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments