Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

5 करोड़ कीमत की 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 2 महिलाओं सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को अंबाला जिले से काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई है।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर उर्फ अभि, अंजली और रेखा निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर व कार चालक राजबीर उर्फ राजू निवासी जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।
आरोपी अनवर उर्फ अभि के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन, महिला आरोपी अंजली व रेखा से 300-300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
नशा तस्करों पर कार्यवाही करने हेतू गठित पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं जो पंजाब नम्बर की स्विफट डिजायर कार में दिल्ली सेे नैशनल हाइवे से होते हुए अम्बाला में प्रवेश करेगें। सूचना पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र में नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपियों की गाड़ी रूकवाकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी कार चालक राजबीर उर्फ राजू उनसे 15,000रूपये प्रति चक्कर इस कार्य के लिए लेता है। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान जारी है। इन सभी का रिकॉर्ड आपराधिक प्रवृत्ति का है जिनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिंह रंधावा निर्देशानुसार अंबाला जिले में इस साल अब तक मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 92 मामले दर्ज कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 03 किलो 06 ग्राम 700 मिलीग्राम हैरोइन, लगभग 10 किलोग्राम अफीम, 03 क्विंटल 09 किलोग्राम 272 मिलीग्राम चूरापोस्त, 07 किलो 911 ग्राम गांजा, 223 ग्राम चरस, 64669 नशीली गोलियां, 9824 नशीले कैप्सूल, 1950 नशीले इंजेक्शन व 95 सिर्प बोतल बरामद की हैं। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 आरोपियों की लगभग 4 करोड़ रूपये की सम्पत्ति भी अटैच की जा चुकी है।