Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

50 किलो प्रतिबंधित मांस मामला: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से भी आरोपी को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(SUBHEAD)सुभाष जिंदल/ चंडीगढ़।

50 किलो प्रतिबंधित मांस की बरामदगी के मामले में आरोपी नूर मोहम्मद को किसी भी स्तर पर राहत नहीं मिल पाई है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2025 को पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद को 50 किलो पॉलीथिन में भरे मांस के साथ पकड़ा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर नंबर 106 दर्ज की गई थी। उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बेल पर छोड़ दिया था।

इसके बाद बरामद मांस का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया, जहां जांच रिपोर्ट में मांस को प्रतिबंधित श्रेणी का पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पंजाब प्रतिबंधित गौ हत्या एक्ट की धारा 8 के तहत नोटिस जारी किया गया।

मामले में आगे कार्यवाही के दौरान आरोपी ने निचली अदालत, चंडीगढ़ में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे 15 दिसंबर 2025 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की।

(MOREPIC3)इस याचिका पर 19 जनवरी 2026 को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की माननीय जस्टिस अराधना साहनी ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर  पूछताछ आवश्यक है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित मांस से जुड़ा नेटवर्क कौन संचालित कर रहा है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरोपी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं और पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायतकर्ता की ओर से मामले की पैरवी एडवोकेट सुशांत गुप्ता एवं एडवोकेट देविंदर राजपूत ने की. माननीय जस्टिस ने अराधना साहनी ने दोनों पक्षों की दलीलों सुन कर आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

0 Comments