Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

500 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर सांझे ऑपरेशन के तहत सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर एक ट्रक चालक को 500 पेटी शराब सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा व उसके साथ लगते राज्यों में बेची जानी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 61-1-14 और 78 (2) एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय निवासी बरवाला थाना शाहाबाद डेरी दिल्ली के रूप में हुई है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते भाव में खरीदकर हरियाणा व साथ लगते राज्यों में महंगे भाव पर बेची जाती थी। मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि दिल्ली निवासी विजय को सूचना के आधार पर 200 फीट चौड़ी सड़क पर नाकेबंदी दौरान पकड़ा है। जिसके पास से 500 पेटी शराब की बरामद हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी के पास किसी तरह का लाइसेंस या परमिट नहीं था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

0 Comments