Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

5,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ ए.एस.आई. काबू

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) कुलविन्दर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि थाना डिविजऩ नं. 6, लुधियाना शहर में तैनात मुलजिम ए.एस.आई. कुलविन्दर सिंह (नं. 2788/लुधियाना) को गुरप्रीत सिंह निवासी सतजोत नगर, धांदरा, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी उसकी भाँजी के विरुद्ध दर्ज पुलिस केस सम्बन्धी अदालत में चालान पेश करने के बदले 5,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

0 Comments