Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

50,000 रुपए की रिश्वत लेते पंचायती राज जे.ई. काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम जे.ई. बलबीर कुमार को सरपंच अपार सिंह निवासी गाँव जुलकां, जि़ला पटियाला की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त जे.ई. उसे ग्राम पंचायत द्वारा मुकम्मल किए गए विकास कार्यों के लिए उपयोग प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत पटियाला यूनिट की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंजाब के उक्त कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोषी जे.ई. के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।