Sunday, 14 June 2026
Breaking News
म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से
चर्चा Trending

श्री हनुमंत धाम में मंत्रों से सिद्ध की गई 5100 गदा बांटी गईं, नवरत्नों से बने हुए 51 किलोग्राम के विशाल केक का भोग लगाया

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40-बी में हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।

हनुमान जी की गदा का नाम कौमोदकी गदा है, जो उन्हें धन के देवता कुबेर ने दी थी और कहा था कि इस गदा से हनुमान जी हर युद्ध में विजय प्राप्त करेंगे इसीलिए श्री हनुमंत धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 5100 गदा बांटी गई ताकि हर व्यक्ति अपने लक्ष्य में विजय प्राप्त करें तथा वह बुराइयों से दूर रहें।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि बजरंगबली बहुत बलवान और निडर है, उनके समक्ष कोई भी शक्ति टिक नहीं पाती है, तथा साथ ही हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता भी हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है। नीना तिवारी ने बताया कि श्री हनुमंत धाम में सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी श्री पंचमुखी हनुमान जी विराजमान हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा लोगों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ हनुमान जी के आगे माथा टेका और प्रार्थना करी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से सुबह से लेकर शाम तक खीर का लंगर , लड्डुओं तथा जलेबी का लंगर लगाया गया।

दोपहर को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा बजरंग बाण, कीर्तन तथा महा आरती भी की गई। उसके उपरांत शाम को श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नवरत्नों से बना हुआ 51 किलोग्राम का विशाल केक का भोग लगाया गया जिसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन भी विशेष टूर पर उपस्थित हुए।

तत्पश्चात सभी भक्तों में नवरत्न केक बांटा गया तथा उन्हें उपहार के रूप में मंत्रों द्वारा सिद्ध की गई गदा भेंट स्वरूप प्रसाद के रूप में दी गई । इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद,गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, कृष्णा, कंचन, सुमन ठक्कर, राज कालिया इत्यादि मौजूद थे।