Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

5400 नशीली गोलियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 5400 अल्परासेफ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसपी डॉ. दर्पण आहलुवालीया ने बताया कि थाना प्रभारी जसकंवल सिंह के नेतृत्व में एसआई नरिंदर सिंह सहित पुलिस दल ने जवाहरपुर में नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान संदेह के आधार पर दो लोगों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से 9 डिब्बी अल्परासेफ (नशीली गोलियां) बरामद की गयी। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक डिब्बी में 60 पत्ते थे और कुल 5400 नशीले गोलियां बरामद की गयी। अरोपियों की पहचान हरी सिंह पुत्र राम रत्न निवासी महिलपुर होशियारपुर, जसकरण सिंह पुत्र संतोख सिंह गांव कुकरा महिलपुर होशियारपुर के रूप में हुई है।आरोपियों के खिलाफ़ एन.डी.पी.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस द्वारा डेराबस्सी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे हो सकें।