Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब

59 हजार एक सौ नशीली गोलियों सहित एक काबू

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लैहली के निकट गुरुद्वारा के पास नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 59 हजार एक सौ गोलियों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान भीम कुमार यादव निवासी गवालगाओ पूरीना, बिहार के तौर पर बताई है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा लैहली के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रहा एक पैदल व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे की ओर मुड़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके बैग से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।