ENGLISH HINDI Saturday, April 19, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सड़े-गले गुलाब जामुन भेजने पर नामी कंपनी बेकर्स लॉंज के खिलाफ शिकायतजवान सीमाओं की सुरक्षा अपने जीवन का स्वर्ण काल देकर करते हैं: गृह मंत्री अमित शाहअग्रोहाधाम के प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्गराकेश शर्मा भाजपा के शहीद भगत सिंह जिले के सचिव नियुक्तपूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स टाउनशिप, मोहाली में लिफ्ट गिरने से महिला हुई गंभीर चोटिलगवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वित्तीय साक्षरता क्लब ने फिनक्विज 2025 का किया आयोजन विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग , जिसमें पूरे देश से 850 से अधिक टीमों के 11500 युवाओं ने भाग लिया मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका
अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने लिया मॉस्को, रूस में विजय दिवस परेड में हिस्सा

June 25, 2020 10:24 AM

मॉस्को/नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
रूस द्वारा 1941-1945 के महान देशभक्त युद्ध में तत्कालीन सोवियत की जीत की 75वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने 24 जून को रेड स्क्वायर, मॉस्को में विजय दिवस परेड में हिस्सा लिया। भारतीय सशस्त्र बलों की त्रि-सेवा टुकड़ी में, सभी 75 रैंक शामिल थे और उन्होंने रूसी सशस्त्र बलों और 17 अन्य देशों की सैन्य टुकड़ियों के साथ मार्च किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सशस्त्र बल, मित्र सेनाओं की सबसे बड़ी टुकड़ियों में से एक था, जिसने उत्तर और पूर्वी अफ्रीकी अभियान, पश्चिमी मरूस्थलीय अभियान और धुरी शक्तियों के खिलाफ यूरोपीय थियेटर में हिस्सा लिया था। ये अभियान 34,354 घायलों और 87,000 से ज्यादा भारतीय सैनिकों के बलिदान के गवाह बने। भारतीय सेना द्वारा न केवल सभी मोर्चों पर लड़ाई लड़ी गई, बल्कि इसने दक्षिणी, ट्रांस-ईरानियन लेंड-लीज मार्ग के साथ वस्तुओँ की डिलीवरी भी सुनिश्चित की गई, जिसके साथ हथियार, गोला-बारूद, उपकरणों के लिए कलपुर्जों और भोजन सोवियत संघ, ईरान और इराक भेजे गए। भारतीय सैनिकों के पराक्रम को चार हजार से ज्यादा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें 18 विक्टोरिया और जॉर्ज क्रॉस के पुरस्कार भी शामिल थे। इसके अलावा, तत्कालीन सोवियत संघ ने भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम की सराहना की और 23 मई 1944 को मिखाइल कलिनिन और अलेक्जेंडर गोर्किन द्वारा हस्ताक्षरित, यूएसएसआर के सर्वोच्च सोवियत के प्रधान परिषद ने रॉयल इंडियन आर्मी सर्विस कॉर्प्स के सूबेदार नारायण राव निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह चंद को रेड स्टार का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री शुभ फुलडोल उत्सव में पहुंचे, महंत स्वामी महाराज का किया स्वागत रॉबिंसविले न्यू जर्सी , अमेरिका में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी ब्रिटेन के सांसद ढेसी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर प्रमुख एनआरआई मुद्दों पर चर्चा की श्रीसैनी विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची 24 घंटों में ही अपने बयान से पलट गए पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन वियतनाम में 35 की मौत, 50 से अधिक लापता विदेशों में भारत का पर्याय है हिंदी 'आर्ट विद हार्ट' के साथ विश्वपटल पर फैलती मधुबनी पेंटिंग दिल्ली में जन्मी, पंजाब में खेली, अमलनेर-अमेरिका में ब्याही डॉ. रश्मि पर टिकी कोरोना वैक्सीन तैयार करने की उम्मीद ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत ढेसी को ‘न्यूकमर एम.पी. आफ द ईयर’ पुरुस्कार