Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

73 किलो हेरोइन की बरामदगी मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्कर गुरदासपुर से गिरफ़्तार

Read in:Hindi

गुरदासपुर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने न्हावा शेवा पोर्ट मुंबई से 72.5 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्करों को गुरदासपुर से गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी।
पंजाब पुलिस और ए. टी. एस. मुंबई की टीमों से तरफ से सांझा ऑपरेशन के दौरान जुलाई 2022 में टाईलों वाले कंटेनर के दरवाज़े के बार्डर में छुपा कर रखा यह नशा बरामद किया गया था। यह कंटेनर दिल्ली के एक आयातक की तरफ से मंगवाया गया था।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव पंडोरी के निवासी गुरविन्दर सिंह उर्फ महक (27), तरन तारन के गाँव भिक्खीविंड के निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक (25) और अमृतसर के गाँव माहवा के निवासी मनजीत सिंह उर्फ सोनी (34) के तौर पर हुई है। गिरफ़्तार किये गए तीनों व्यक्ति पंजाब में सरहद पार और अंतर- राज्यीय नशा तस्करी में सक्रियता से शामिल थे।
डीजीपी यादव ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिलने के उपरांत गुरदासपुर पुलिस ने बुधवार शाम को एक विशेष ऑपरेशन चलाया और गुरदासपुर के धारीवाल क्षेत्र में अमृतसर-जम्मू हाईवे पर एक ऐसयूवी महिंद्रा थार ( पीबी 46एएच0003) को रोक कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर समेत 9 एमएम के 6 जिंदा कारतूस और .32 बोर के 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
इससे पहले मुंबई एटीएस ने खेप मंगवाने वाले मुलजिम हरसिमरन सेठी और उसके सहायक महेन्दर सिंह राठौर, जो क्लियरिंग एजेंट के तौर पर काम कर रहा था, को दिल्ली से गिरफ़्तार किया था।
डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान, मुंबई एटीएस ने इन तीनों गिरफ़्तार व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह, गुरसेवक सिंह और मनजीत सिंह को नामज़द किया, जोकि कंटेनर के प्राप्तकर्ता थे और वह इस सम्बन्ध में दिल्ली भी गए थे।
एसएसपी गुरदासपुर दीपक हिलोरी ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह और मनजीत सिंह इरादातन कत्ल की कोशिश केस में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को भी वांछित हैं, जिसमें उन्होंने अक्तूबर, 2020 में जि़ला अमृतसर ग्रामीण की पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धाराओं 307, 353, 186 और 34 और हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 27 के अंतर्गत अमृतसर के थाना लोपोके में इस सम्बन्धी पहले ही केस दर्ज है।
उन्होंने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में नशा तस्करी के इस नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है।
बताने योग्य है कि धारा 25/ 27/ 54/ 59 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नं. 149 तारीख़ 2/ 11/ 2022 को थाना धारीवाल गुरदासपुर में ताज़ा मामला दर्ज किया गया है।