Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
हिमाचल Trending

कुलदेवी के मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन

Read in:Hindi

ज्वालामुखी (विजयेन्दर शर्मा )

ज्वालामुखी के पास चुकाठ से सटे कटोई में आज उपमन्यु और वात्स्यायन व वत्स गौत्र ब्राहम्ण परिवार का सालाना समारोह कुल देवी जठेरी माता मंदिर के प्रांगण में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यहां बडी तादाद में उपमन्यु और वत्स वात्स्यायन गोत्र ब्राह्मण एक साथ मिले। जिससे समारोह यादगारी बना।यहां मंदिर में महर्षि उपमन्यु व महिषासुर मर्दिनी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। आज के ही कुलदेवी का प्रार्दभाव हुआ था।

इसी उपलक्ष्य में यहां हर साल समारोह होता है। जिसमें उत्तरी भारत के कई श्हरों से ब्राहम्ण परिवार एक साथ इकठ्ठा होते हैं। इसी उपलक्ष्य में आज यहां हवन पूजन किया गया और भंडारे में सभी ने प्रसाद भी ग्रहण किया। पंडित सुरेश शास्त्री नंगल वाले जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से हवन यज्ञ करवाया।

इसी तरह यहां हर साल मई माह के दूसरे रविवार को ममतामयी मातृशक्ति कुलदेवी के चरणों में सभी इकठ्ठा होते हैं। उस दिन भी यहां हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन होता है।

पूर्व आईएएस अधिकारी श्रद्धेय बल राम शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सुरेश शास्त्री , नंगल वाले जी के पावन सानिध्य में यहां हर साल मई व नवंबर माह में आयोजन होता है। जिसमें उत्तरी भारत के ब्राह्मण परिवार खासकर उपमन्यु और वत्स वात्स्यायन गोत्र के अपनी कुलदेवी का आर्शीवाद पाते हैं । यह मंदिर चुकाठ से सटे कटोई में चुकाठ सुधंगल सडक़ मार्ग पर ज्वालामुखी के पूर्व विधायक स्वर्गीय धनी राम चौधरी के घर के पास है। जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।