Monday, 17 August 2026
Breaking News
गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस
पंजाब Trending

जीबीपी खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामलों की एसपी रूरल करेंगे जांच

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
रियल एस्टेट कंपनी जीबीपी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामलों की जांच का जिम्मा एसएसपी मोहाली ने एसपी रूरल को सौंपा है। गुप्ता बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच अब एसपी रूरल मनप्रीत सिंह करेंगे। गुप्ता बिल्डर्स के खिलाफ 648 कोर्ट केस चल रहे हैं जबकि जिले के अलग-अलग थानों में कई एफआइआर दर्ज है। वहीं, दूसरी तरफ निवेशकों की ओर से जीबीपी के खिलाफ आवाज उठाती आ रही रियल्टी एंड इन्फ्रा वेलफेयर (रीवा) एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि आरोपितों को विदेश से लाने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए और उनके खिलाफ एसआईटी का गठन किया जाए ताकि 45 सौ से अधिक निवेशकों के फंसे करीब 1500 करोड़ रुपये वापिस मिल सकें। गुप्ता बिल्डर्स के खिलाफ हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 576 क्रिमिनल केस, 70 केस सिविल कोर्ट और दो केस हाईकोर्ट में विचारधीन है।
रीवा एसोसिएशन के साथ जुड़ी सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सुनीता कॉल व सेवानिवृत भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विजय व कुशवंत कश्यप ने कहा कि उनकी मांग यही है कि आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, लेकिन एसआईटी और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए बिना आरोपितों को पकडऩा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बेशक उनकी शिकायत पर यूआईडी नंबर जारी हो गया है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। उनकी एसोसिएशन दोबारा एसएसपी से मिलकर अपनी मांग रखेगी। डॉ. अभिमन्यु ने कहा कि उनके साथ 1300 निवेशक जुड़े हुए हैं जिनके साथ जीबीपी ग्रुप के डायरेक्टर सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रमन गुप्ता ने 1500 करोड़ रुपये का धाना किया है।
जिक्रयोग है कि आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 406, 417, 418, 420, 426, 34, 120बी व 35 के तहत एफआइआर दर्ज है। गुप्ता बिल्डर्स लोगों से धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया है।