Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
मनोरंजन Trending

उड़न पटोलास ने अमेज़ॉन मिनी टीवी पर अपने शो का प्रीमियर होने से पहले 'द सिटी ब्यूटीफुल' – चंडीगढ़ का दौरा किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़ (आर के शर्मा)  

अमेज़ॉन मिनी टीवी ने हाल ही में अपनी आगामी, ताजातरीन, हल्की-फुल्की रॉमेडी सीरीज़ उड़नपटोलास का ऐलान किया है, जो 10 जून को रिलीज होने जा रही है। यह शो चार लड़कियों के बीच की दोस्ती और उनकी सिस्टरहुड के इर्द-गिर्द घूमता है, जो छोटे शहर से मैक्सिमम सिटी- मुंबई में रहने आ गई हैं।

शक्ति सागर चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस शो में अपूर्वा अरोड़ा, आस्था सिडाना, पॉपी जब्बल और सुखमनी सदाना मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं। लॉन्च के कुछ ही दिनों में ये'पटोलास' पंजाब और हरियाणा के दिल- चंडीगढ़ तक अपनी 'उड़ान' भर चुकी हैं। जी हाँ! अपूर्वा, आस्था, पॉपी और सुखमनी आज शहर का दौरा करने के साथ-साथ मीडिया से बातचीत के लिए चंडीगढ़ में मौजूद थीं।

चंडीगढ़ पहुंच कर ये युवा पटोलास एलांते मॉल में खरीदारी करने निकलीं। लड़कियों ने चाट, पाव भाजी और अन्य खास पंजाबी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। अपनी पूरी यात्रा के दौरान ये पटोलास शो में दिखाए गए प्यार, जिंदगी और दोस्ती के रहस्यों को भी उजागर करती रहीं।

“आप कोई पंजाबी किरदार निभा रहे हों और उसके दिल में न जाएं, तो यह ठीक बात नहीं होगी। चंडीगढ़ मेरे लिए खास है, मैंने अपनी 2 पंजाबी फिल्मों की शूटिंग यहां की तथा दो और फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं, मैं इस शहर से गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं और मुझे लगता है कि यह शहर मेरे लिए बड़ा लकी है। अपने उत्साही माहौल और जीवंत कल्चर के लिए मशहूर इस शहर में मुझे अपनी हर यात्रा पर हमेशा यही रोमांच महसूस होता है।

इस 'सिटी ब्यूटीफुल' में उड़नपटोलास की खुशबू फैलाना अलौकिक अनुभव था। मेरा किरदार बड़े-बड़े सपने देखता है, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ के दौरे ने मुझे अपने किरदार जैसी फीलिंग दी है। खैर, मानना ही पड़ेगा कि अमरिंदर गिल, नूरप्रीत ढिल्लों, पुन्नी चंदोक और लवली सिंह छाबड़ा की कहानियां सुनाने के लिए चंडीगढ़ से बेहतर और कोई जगह हो ही नहीं सकती।”- कहना है पॉपी जब्बल का।

उड़न पटोलास के लिए राइटर-एक्टर की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहीं सुखमनी सदाना ने अपनी चंडीगढ़ यात्रा का भरपूर लुत्फ उठाया। चंडीगढ़ में हुए अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “शूटिंग के बाद अपनी टीम के साथ सफर करना जीवन का दुर्लभ अवसर होता है और उड़न पटोलास के लिए चंडीगढ़ का यह दौरा अब तक शानदार रहा। इस यात्रा ने हमें न केवल एक-दूसरे के काफी करीब कर दिया है, बल्कि अपने किरदारों को बेहतर ढंग से समझने में भी हमारी मदद की है। मुझे आशा है कि इस रोमांचक और नाटकीय ड्रामेडी के लिए हमने जो प्रयास किए हैं, वे दर्शकों के दिलों को छू लेंगे।”

(SUBHEAD)“उड़नपटोलास का चंडीगढ़ में प्रचार-प्रसार करना एक ऐसा अनुभव रहा, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मैंने सुन रखा था कि 'चंडीगढ़ के लोग खुली बांहों से मेहमानों का स्वागत करते हैं,' और ठीक ऐसा ही मैंने अनुभव किया। उड़नपटोलास की स्टोरीलाइन के अंदर मौजूद जीवन से जुड़ी अंतर्दृष्टियां शेयर करने से लेकर सुकून भरे दृश्यों का आनंद लेने तक चंडीगढ़ एक रोलर-कोस्टर राइड साबित हुआ है। चंडीगढ़ के स्वर्गिम वातावरण ने इस सफर को यादगार बना दिया, लेकिन यह यहां के भोजन ने मेरा दिल जीत लिया।“– बता रही हैं आस्था सिडाना।

'उड़न पटोलास' चार महत्वाकांक्षी पंजाबी लड़कियों की जीवन गाथा को लिपिबद्ध करता है, जो मुंबई में अपने सपने साकार करने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें नौकरी की तलाश करते, रहने की जगह खोजते और शहर की जिंदगी से तालमेल बिठाते देख कर दर्शकों को प्यार, दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी के बारे में एक अंतर्दृष्टि हासिल होगी। भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हुए यह रॉम-कॉम ड्रामा आपको जिंदगी की मुश्किलें दिखाता है और उन पर विजय पाना सिखाता है।

शक्ति सागर चोपड़ा द्वारा निर्देशित और सोल प्रोडक्शंस के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'उड़नपटोलास' 10 जून, 2022 को अमेज़ॉन मिनीटीवी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शक इसे अमेज़ॉन शॉपिंग ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

0 Comments