Sunday, 03 May 2026
Breaking News
पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में।
पंजाब Trending

पंजाब: ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पोर्टल की शुरुआत

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब निवासियों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत की गई है, जिससे वह अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप पर केवल एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।  (SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल www.sarathi.parivahan.gov.in की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक कदम है जिससे इच्छुक लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से अपने घरों में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत होगी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने से लोगों को अब आर.टी.ए. कार्यालयों/ट्रैकों पर जाने के लिए किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मान ने कहा कि अब वह घर बैठे ही अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप के एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यदि लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड अपलोड करते समय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके बाद वह ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टैस्ट में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता ऑनलाइन टैस्ट पास करने के बाद लाइसेंस को डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2021-22 में 5.21 लाख आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन सुविधा के शुरू होने से 5 लाख से अधिक आवेदनकर्ता आर.टी.ए. कार्यालयों में जाए बिना अपने लाइसेंस निर्विघ्न और बिना किसी दिक्कत के प्राप्त करेंगे। मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतरीन नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करके उनके कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में ऐसी अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी।