Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
राष्ट्रीय Trending

कांगड़ा के डीसी ने पूजा बख्शी को सराहा

Read in:Hindi

डीसी बोले, एनजीओ वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी कांगड़ा के सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा निर्मित सभी उत्पादों की मार्केटिंग करेगी

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ (आर.के.शर्मा )

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल ने वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45-डी के कार्यालय में आकर संस्था की अध्यक्ष पूजा बख्शी से मुलाकात की।

उन्होंने वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी और आयुष विभाग, कांगड़ा के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा निर्मित जड़ी-बूटियों और दवाओं की मार्केटिंग के बारे में चर्चा की और यह सुनिश्चित किया गया कि कांगड़ा के सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा निर्मित सभी उत्पादों की मार्केटिंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर डीसी कांगड़ा ने बताया की सेल्फ हेल्प ग्रुप और नरेगा की स्कीमों को क्लब करके महिलाओं को एम्पॉवर किया जा रहा है और मेडिसिनल प्लांट की कल्टीवेशन का क्षेत्र बढ़ाया गया है जिससे महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ा है और वे खुद को सशक्त महसूस करती हैं व उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

उन्होेंने पूजा बख्शी की ओर से समाज सेवा के कार्यों की जमकर सराहना की।