Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

8500 रुपए रिश्वत लेता एएसआई काबू

Read in:Hindi

पटियाला, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान शुक्रवार को सिविल लाईन थाना पटियाला में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) बलराज सिंह को 8500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को विवेक कुमार निवासी पटियाला शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट को लागू करने और दूसरे पक्ष के विरुद्ध बराबर का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत के तौर पर दो किस्तों में माँगे हैं। उसने यह भी दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई. इस काम के बदले पहले ही उससे 1500 रुपए पहली किस्त के तौर पर ले चुका है और अब पहली किस्त के बाकी बचते 8500 रुपए माँग रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के बाकी 8500 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया है।
इस सम्बन्धी मुलजि़म एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

0 Comments