Wednesday, 05 August 2026
Breaking News
घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी
पंजाब Trending

अमृतसर में ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहनों के उडऩे पर लगाया प्रतिबंध

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को 14 मार्च से 21 मार्च, 2023 तक पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने और मानव रहित हवाई वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध में जी-20 शिक्षा कार्य समूह की बैठकों के स्थान, वे स्थान जहाँ प्रतिनिधि रह रहे हैं और मार्ग भी शामिल हैं।
विशेष रूप से, पंजाब 15-17 मार्च से दूसरे शिक्षा कार्य समूह (एड डब्ल्यूजी) की मेज़बानी कर रहा है और 28 जी-20 सदस्य देश, अतिथि देश और आमंत्रित संगठन (ओईसीडी, यूनेस्को और यूनिसेफ) 3 दिवसीय कार्यक्रम की संगोष्ठी/प्रदर्शनी और कार्यकारी समूह की बैठकों में भाग लेंगे। श्रम संबंधी एल20 बैठक 19-20 मार्च को होगी।
पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर नौनिहाल सिंह ने कहा कि बैठक के स्थानों, ठहरने के स्थानों और मार्गों को रैड ज़ोन घोषित किया गया है और सुरक्षा कड़ी करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों को उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।