Tuesday, 07 July 2026
Breaking News
रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026
व्यापार Trending

बेहतर तकनीक और प्रदर्शन के साथ ऑल न्यू हुंडई वेरना लांच

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

हुंडई मोटर्स इंडिया ने ‘फियूचरिटिस्क एंड फेरोश्यिस’ के उत्तम समावेश के साथ अपनी – ऑल न्यू हुंडई वेरना को इंडस्ट्रियल ऐरिया स्थित हुंडई की डीलरशिप करिज्मा हुंडई में लांच किया। इस नये वैरियंट में नई तकनीक, आराम, स्पेस और परफोरमेंस का बेहतरीन तालमेल हैं। नई वेरना को मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह (आईएएस) ने नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता की उपस्थिति में लांच किया।

(SUBHEAD)वेरना का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का बेस मॉडल 10,89,900 रुपये में जबकि टाॅप माॅडल आईवीटी 16,19,500 रुपये में उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर 1.5 लीटर टर्बो जीडी पेट्रोल का बेस मॉडल 6 एमटी 14,83,500 रुपये में जबकि टाॅप माॅडल 7डीसीटी 17,37,900 रुपये में उपलब्ध है।

हुंडई मोटर्स के एमडी और सीईओ उनसू किम ने बताया कि ऑल न्यू हुंडई वेरना को छह मूल आधार पर विकसित किया गया है जिसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाईन, स्पेशियस इंटिरियर, उत्कृष्ट तकनीक, सेफ्टी, बेहतरीन प्रदर्शन और संपूर्ण ड्राईविंग का सुखद आभास शामिल है। वेरना सात कलर ऑप्शनों – टाइफून सिल्वर, फेयरी रेड, स्टारी रेड, टाईटन ग्रे, ऐबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टेल्यूरियन ब्राउन में उपलब्ध रहेगी।