Monday, 09 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात
चर्चा Trending

अमरनाथ यात्रा के लिए अबोहर से जत्था रवाना

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर

सदा शिव भगवान शिव के अलौकिक शिवलिंग अमरनाथ यात्रा के लिए एक जत्था आज श्री शिव मंदिर वाइट टेंपल नई आबादी से मुकेश बजाज के नेतृत्व रवाना हुआ.

रवाना होने से पूर्व मंदिर में आशीर्वाद लिया गया और यात्रा मंगलमय रहे इसके लिए सभी ने भगवान शिव की आराधना की. धनंजय बजाज ,शंकर कुमार, कृष्ण गर्ग, सचिन गोयल, नरेश कुमार, रवि कुमार, तरुण, कुलदीप सिंह, नीरज शर्मा , गौरव कुमार इस जत्थे में अमरनाथ गए हैं .

इस बार यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी. सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से विशाल सुरक्षा ग्रिड से लेकर रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग तक सभी उपाय किए जा रहे हैं.

62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा शनिवार से प्रारंभ हो चुकी है. यह ब तक की सबसे लंबी यात्रा मानी जा रही है. तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही इसके लिए पंजीकरण करा चुके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए आरएफआईडी टैग अनिवार्य किया गया है. आरएफआईडी टैग के जरिये हर एक श्रद्धालु की लोकेशन पता लगाई जा सकेगी. खराब मौसम की स्थिति के दौरान प्रशासन इस टैग के उपयोग से श्रद्धालु का पता लगाकर उनकी मदद कर पाएगा.

0 Comments