Wednesday, 06 May 2026
Breaking News
शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला
पंजाब Trending

भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) फेस2न्यूज/फाजिल्का

फाजिल्का- भारत पाक सरहद के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी से पहले बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष और बीएसएफ के कोऑर्डिनेटर लीलाधर शर्मा ने बताया कि फाजिल्का क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंग-बिरंगे पहनावे में भांगड़ा डाला। वहीं अंगहीन बच्ची रेखा के नेतृत्व में जब गिद्दा पेश किया तो उन्हें देख हजारों भारतियों के साथ-साथ अपनी सीमा पर खड़े भारी संख्या में पाकिस्तानियों में भी जोश दिखाई दिया। कई पाकिस्तानी तो झूमते दिखाई दिए।

समारोह में डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर सेनू दुग्गल, एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राकेश पोपली और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बीएसएफ की 55वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विशेष कुमार, कंपनी कमांडर जे.के. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने जलियांवाला बाग श्री अमृतसर के शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया।