Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब

92 किलो पोस्त मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेजा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह ने 92 किलो चूरा पोस्त मामले में आरोपी सुरजीत सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उनकी निशानदेही पर पलविंद्र सिंह उर्फ पिंदा पुत्र सुखदेव सिंह वासी चक्क अरनीवाला, बग्गु सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी जवाहर झाड़वाला फाजिल्का को काबू किया गया था। दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा, एएसआई मिलखराज ने एक कैंटर पीबी05एएम 9877 में से तलाशी के दौरान 92 किलो चूरा पोस्त बरामद किया था व सुरजीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी वैरो मंगल जिला गुरदासपुर हालाबाद जलालाबाद को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड पर लिया था।