Wednesday, 20 May 2026
Breaking News
राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद  कंस वध एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिरस से ओत-प्रोत किया वर्णन 'कॉकरोच' का सम्मान युवाओं के जोश को सही दिशा देने से वो भटकने से बच सकते हैं : आचार्य प्रशांत अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन 156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान
चंडीगढ़ Trending

लगभग आधी सदी पुराने बाबा बालक नाथ मंदिर को गिराने का नोटिस आने पर भड़के भक्त

Read in:Hindi

मरना स्वीकार लेकिन मंदिर टूटना स्वीकार नहीं : शशि शंकर तिवारी

चण्डीगढ़ : ग्राम दरिया स्थित प्राचीन बाबा बालक नाथ मंदिर (जंगल वाले) को तोड़ने का नोटिस मिलने पर यहां बाबा के भक्त रोष में भर उठे व उन्होंने भाजपा के प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी के नेतृत्व में चण्डीगढ़ प्रशासन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

शशि शंकर तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि ये मंदिर वर्ष 1980 में बना था, तबसे इस मंदिर में काफ़ी संख्या में भक्तों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन अब नगर प्रशासन के वन विभाग की तरफ़ से एक नोटिस आया कि मंदिर को एक महीने के अंदर में ध्वस्त कर दिया जाएगा, जिसके बाद भक्तों में बहुत आक्रोश है। भक्तों का कहना था कि चाहे जान चली जाएगी पर मंदिर नहीं टूटने देंगे। प्रशासन अब इतने सालों बाद अब मंदिर की जगह को पक्का करने की बजाए इस प्राचीन मंदिर को गिराने का नोटिस देकर भद्दा मज़ाक कर रहा है।

तिवारी ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल् पुरोहित से आग्रह किया कि इस प्राचीन बाबा बालक नाथ मंदिर की जगह को स्थाई किया जाये। इसके लिये प्रशासन जो भी उचित मूल्य तय करेगा, वह सभी बाबा बालक नाथ भक्त मिलकर देने के लिये तैयार हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र दुबे, शास्त्री पंडित अरुण कुमार, बीरेंद्र सिंह, ब्रजेश पांडे, हरेंद्र सिंह, अशोक पांडे, बलवीर सिंह, मंजीत कुमार पिन्टू, मनीष चौधरी, प्रभा देवी प्रधान के साथ-साथ काफ़ी संख्या में भक्त शामिल थे।