Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन

चण्डीगढ़ : संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सुलानिया संगम के नेतृत्व में संस्था के सैकड़ों समर्थकों ने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, दौलत राम, अशोक कुमार, रामगोपाल बैरवा, कमल, सुंदर लाल, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक के साथ पार्टी के उपाध्यक्ष राममिलन, महिला मोर्चा नेता मीरा देवी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने नवजुड़े सदस्यों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि धर्मवीर सुलानिया के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा चंडीगढ़ में पार्टी का जनाधार और प्रभाव निरंतर बढ़ेगा।

0 Comments