Saturday, 24 October 2026
Breaking News
ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........
पंजाब Trending

ऑनलाइन एप बला बला से कार चालक को शेयरिंग राइड से सवारी बैठाना पड़ा महंगा

Read in:Hindi

आरोपी ने कुछ दूर जाकर कार चालक को नशीला जूस पिला लैपटॉप, पर्स व मोबाइल लेकर फरार, 8 घंटे बाद चालक को आया होश

पिंकी सैनी /डेराबस्सी

डेरा बस्सी वासी एक व्यक्ति को कार में एक सवारी को बिठाना महंगा पड़ गया। जब सवारी कार चालक को नशीला जूस पिलाकर बेहोशी की हालत में उसका लैपटॉप पर्स, फोन और चेन वगैरह लेकर फरार हो गया। पीड़ित 8 घंटे बाद होश में आया तो उसने पूरी आपबीती बताई।

भुगतभोगी कार मालिक लखविंदर सिंह वासी डेरा बस्सी ने बताया कि वह ऋषिकेश में नौकरी करता है और शनिवार सुबह वह अपनी कार से ऋषिकेश से डेराबस्सी घर वापस आ रहा था। इस दौरान उसने एक बला बला नामक एप से शेयरिंग राइड के माध्यम से एक सवारी बैठा ली। उक्त सवारी ने रास्ते में कार चालक लखविंदर को कुछ चिप्स व जूस दिया जिसे पीकर उसे नशा हो गया और शाहाबाद हरियाणा तक गाड़ी ठीक-ठाक चलाने के बाद वह बेहोश हो गया।

(SUBHEAD)उसे कुछ याद नहीं कि वह कैसे अंबाला पहुंच गया। परिवार के मुताबिक लखविंदर ने सुबह साढ़े सात बजे पत्नी को फोन कर बताया था कि वह साढ़े आठ बजे तक डेराबस्सी पहुंच जाएगा। साढ़े आठ बजे जब लखविंदर की पत्नी ने फोन किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और नारायणगढ़ पहुंचने की बात कही। जब उस अनजान शख्स को लखविंदर से बात करने के लिए कहा गया तो पहले तो वह उसे नजरअंदाज करने लगा, फिर जब उसने लखविंदर से बात करवाई तो लखविंदर से ठीक से बात नहीं हो रही थी।

उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने लखविंदर का फोन बंद कर दिया। परिजन काफी देर तक फोन करते रहे लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस बीच लखविंदर के गूगल खाते का पासवर्ड चेंज का मैसेज उनकी पत्नी के फोन पर आया जो लखविंदर के अकाउंट से सिंक्रोनाइज था। इसके बाद घबराए परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और हरियाणा पुलिस व बला बला एप से मदद भी मांगी। वे लखविंदर की तलाश करते हुए काला अंब, शाहाबाद, नारायणगढ़ व अन्य पुलिस थानों में गए। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

इस बीच वे हरियाणा के टोल टैक्स पर भी पहुंचे और लखविंदर की गाड़ी के नंबर की जानकारी देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने भी किसी तरह की मदद नहीं की। शाम करीब 4 बजे एक अनजान नंबर से उन्हें लखविंदर का फोन आया कि मैं अंबाला में हूं, मुझे ले जाओ। जिसके बाद वे उक्त जगह पर पहुंचे। वहां मौजूद शख्स ने बताया कि लखविंदर अपनी गाड़ी में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बेहोश पड़ा था। मौके पर लखविंदर की नई गाड़ी तो मिल गई, लेकिन मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स और अन्य सामान गायब था। लखविंदर को अंबाला अस्पताल ले जाकर डॉक्टर ने उसका इलाज किया। 24 घंटे बाद भी लखविंदर पूरी तरह से होश में नहीं है।

0 Comments