Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
हरियाणा Trending

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को विदाई देने के लिए समारोह का किया आयोजन

Read in:Hindi

डॉ. टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर, 2024 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त, डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया 

चंडीगढ़: हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आज यहां 1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. टीवीएसएन प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर, 2024 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त । समारोह में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, निदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। 

(MOREPIC1)  वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को सम्मानित करने के लिए एकत्र हुए और 36 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के दौरान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को याद किया । अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने केंद्र सरकार और विश्व बैंक में भी में भी विभिन्न भूमिकाओं पर सेवाएं दी हैं। 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. प्रसाद के मार्गदर्शन में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और उम्मीद जताई कि उनकी अंतर्दृष्टि उनके पेशेवर सफर में मार्गदर्शक शक्ति के रूप में काम करती रहेगी। 

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. प्रसाद को उनके योगदान के सम्मान में गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 

इस अवसर पर प्रसाद ने अपने शानदार कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ कार्य करने वाले अधिकारियों की टीम की सराहना की । डॉ. प्रसाद ने कहा कि वे इस बात के लिए भी आभारी हैं कि मुख्य सचिव के रूप में उनके साढ़े सात महीने के कार्यकाल के दौरान दो चुनाव- लोकसभा, विधानसभा और शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

0 Comments