Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी आज करेगी रामलीला के कलाकारों को सम्मानित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी चंडीगढ़ आज 3 नवंबर को शाम 5ः00 बजे एक सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में श्री राम जी, श्री लक्ष्मण जी माता सीता और श्री हनुमान जी का किरदार करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा और दिल्ली पंजाब हरियाणा और ट्राई सिटी अलग-अलग शहरों में कम से कम 40 साल लगातार रामलीला करने वाले कलाकारों या रामलीला कमेटियों के साथ लगातार जुड़े हुए राम भक्तों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ-साथ कुछ कीर्तन मंडलियों और धार्मिक संस्था से जुड़े हुए भक्तों को भी सम्मानित किया जाएगा और कुछ राम भक्तों को एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। श्री राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता तथा श्री हनुमान के किरदार निभाने वाले सभी कलाकार अपनी पूरे ड्रेस में मंच पर आयेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यपाल जैन और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एडीजीपी पंजाब अजय पांडे और डॉक्टर संदीप संधू चंडीगढ़ की बेटी और स्पेशल गेस्ट पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार श्री बी एन शर्मा होंगे।

यह कार्यक्रम टैगोर थियेटर में लगातार 19 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अलग अलग अलग शहरों में होने वाली रामलीला के कलाकारों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानित किया जाएगा और कुछ रामलीला के साथ जुड़े हुए राम भक्तों को स्पेशल अवार्ड दिया जाएगा जिन्होंने अपनी रामलीला कमेटी के लिए अलग तरह से कार्य किए हैं और इस कार्यक्रम में दी नेशनल ए डी क्लब मनीमाजरा की रामलीला के कलाकार एक अपना सीन पाताल लोक दिखाएंगे जिनको रामलीला के कंपटीशन में फर्स्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है वही सीन टैगोर थिएटर में कलाकार दिखाएंगे। इसपूरे शो के इवेंट डायरेक्टर श्री सुनील शर्मा मोबाइल नंबर 96460 46053 और और मंच संचालक श्री प्रदीप  ढल करेंगे।