Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब Trending

पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, पाकिस्तान सीमा से आ रहे भारी धुएं को देखा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /फाजिल्का

पर्यावरण शुद्धता विभाग भारत सरकार के अधिकारियों ने फाजिल्का क्षेत्र की सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर पराली के बढ़ते धुएं के लिए सर्वे किया।

टीम का नेतृत्व कर रहे साइंटिस्ट विशेषज्ञ व केंद्रीय सरकार के अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार त्रिपाठी ने भारत पाक सीमा के नजदीक कंटीली तार के पार जाकर पाकिस्तान की तरफ से भारी मात्रा में आ रहे विषैले धुएं को देखा। उनके साथ बीएसएफ के सहयोगी व बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने भी भारतीय सीमा की जानकारी दी।

(SUBHEAD)डॉ त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पर्यावरण की शुद्धता के लिए विशेष अभियान चला रखा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन फाजिल्का से उनकी मीटिंग हो रही है। प्रशासन फाजिल्का क्षेत्र में पराली के प्रदूषण को रोकने के काफी प्रयास कर रहा है।
फोटो कैप्शन: भारत पाक सीमा के पास खेतों में लगी आग (दाएं) कंटीली तार के नजदीक पाकिस्तानी धुएं को देखते हुए अधिकारी व अन्य।