Monday, 01 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
पंजाब Trending

जीरकपुर में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में दूर की गई भ्रांतियां, सम्मानित किए गए ज्योतिषी नवदीप मदान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /जीरकपुर

ओम साईंटिपिफक आस्ट्रोलोजी और वास्तु रिसर्च सैंटर के संस्थापक श्रीमति गुरप्रीत बक्शी और श्री अंग्रेज बक्शी की ओर से जीरककपुर के रॉयल पार्क रिसॉर्ट्स में रविवार को पहला महा ज्योतिष सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।सम्मेलन का उद्देश्य ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और मानव जीवन पर इनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में देश भर से 200 से ज्यादा ज्योतिषविदों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में गुरु देव जी. डी वशिष्ठ , अनिल वत्स , अक्षय शर्मा , बृज मोहन शेखारी, रोहित पंत, राज कुमार द्विवेदी और बहुत से वक्ता ने अपना ज्ञान बांटा।

(SUBHEAD)सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष को घर-घर में पहुंचाना और ज्योतिष के प्रति फैल रही भ्रांतियों को दूर करना भी था और साथ ही साथ ज्योतिष क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले ज्योतिषियों का सम्मान करना था।

इस मौके पर हस्तरेखा के विशेषज्ञ ज्योतिषी नवदीप मदान को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। रिसर्च सैंटर के इस ऐतिहासिक सेमिनार ने यह साबित कर दिया कि इन पारंपरिक शास्त्रों का आधुनिक विज्ञान और अनुसंधान से गहरा संबंध है, जो जीवन को और अधिक सकारात्मक दिशा में कार्य कर रहे हैं।