Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
खेल Trending

बीसीसीआई मैन्स अंडर -23 वनडे टूर्नामेंट के लिये चंडीगढ़ टीम रवाना

Read in:Hindi

 

फेस2न्यूज /चंडीगढ़,   

15 दिसंबर से तिरुवंथापुरम (केरल) में शुरु होने जा रही बीसीसीआई मैन्स अंडर- 23 वनडे टूर्नामेंट के लिये चंडीगढ़ टीम गुरुवार को रवाना हुई। टीम की कप्तानी अक्षित राणा को दी गई है। टीम को पूल में बिहार, सिक्किम, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, और तमिलनाडु है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 दिसंबर को बिहार के खिलाफ करेगी जबकि अगला मैच 17 दिसंबर को सिक्किम के साथ होगा।

चंडीगढ़ का तीसरा मुकाबला 19 दिसंबर को राजस्थान से तय है जबकि अगला मुकाबले में टीम 21 दिसंबर को असम से भिडेगी। 23 दिसंबर को चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ आमने सामने होगी जबकि अंतिम मुकबला 25 दिसंबर को तमिल नाडु से होगा।

टीम : अक्षित राणा (कप्तान), आरुष भंडारी, अभिषेक सिंह, अनमोल शर्मा, अरमान जाखड़, चैतन्य शर्मा, देवांग कौशिक, दीपेन्द्र कुश, गुरनीत सिंह, गुरताज सिंह बैंस, इवराज रणौटा, निखिल कुमार, नील धालीवाल, पारस, साहिल कुमार, राजीव नैयर (कोच), अमित कुमार (मैनेजर), धमेन्द्र कुमार राणा (सहायक कोच), आशीष अवस्थी (फिजियो), विशाल सिंह (ट्रेनर)

0 Comments