Saturday, 15 August 2026
Breaking News
राजकीय वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस "ज़रा याद इन्हें भी कर लो": बघाट का प्रजामंडल आंदोलन भागवत किसी ने बनाया नहीं, भगवान ने अपनी शक्ति से ब्रह्मा के हृदय में इसे प्रकट किया : आचार्य श्री विवेक जोशी जी महाराज स्वतंत्रता सेनानी मनीराम गोयत: आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही, जिन्होंने देश की आजादी के लिए झेली काला पानी तक की यातनाएं ​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने
पंजाब Trending

नयागांव में पूर्व सरपंच की जद्दी प्रॉपर्टी को सरकारी सम्पति करार देते हुए नोटिस लगाया

Read in:Hindi

प्रशासन पर मिलीभगत व धक्केशाही का आरोप लगाया चण्डीगढ़ के कारोबारी जमीन मालिक ने

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़/ मोहाली :

नयागांव में एक पुश्तैनी प्रॉपर्टी को लेकर प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने से परेशान इस जमीन के मालिक एवं चण्डीगढ़ के कारोबारी गुरबचन सिंह ने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत व धक्केशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खसरा नंबर 188 की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर करवा दी गई है, जबकि यह उनकी जद्दी प्रॉपर्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार कई वर्षों से नया गांव में सरपंच और पंच के पदों पर रह चुका है।

गुरबचन सिंह ने बताया कि बीती 13 मार्च 2025 को जारी किए गए पहले नोटिस में लिखा था कि खसरा नंबर 188 सरकारी संपत्ति है तथा 17 मार्च 2025 को जारी किए गए दूसरे नोटिस में उल्लेख किया गया कि इस जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है जबकि ये सभी झूठ बातें हैं एवं कोई भी कभी आकर यहाँ झूठ-सच की तस्दीक कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये गलत नोटिस वापिस न हुए तो धरना प्रदर्शन का रास्ता अपने जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।