Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब Trending

सड़े-गले गुलाब जामुन भेजने पर नामी कंपनी बेकर्स लॉंज के खिलाफ शिकायत

Read in:Hindi

(MOREPIC1) रमेश गिल्होत्रा / जीरकपुर

ढकोली के रहने वाले शुभम मित्तल ने फूड डिलीवरी के दौरान सड़े-गले गुलाब जामुन भेजे जाने को लेकर पीरमुछाला स्थित बेकर्स लॉंज के खिलाफ जिला स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत सौंपी है। शिकायत में बताया गया है कि 17 अप्रैल को शुभम मित्तल ने अपने घर आए मेहमानों के लिए मिठाई और नमकीन का ऑर्डर दिया था, जिसमें गुलाब जामुन बेहद खराब थे।

(MOREPIC3)(SUBHEAD)शुभम मित्तल ने कहा, “गुलाब जामुन इतने खराब थे कि उन्हें देख कर ही उल्टी जैसा मन होने लगा। गलती से एक पीस खा लिया, जिससे तबीयत भी बिगड़ गई।” इस संबंध में उन्होंने तुरंत दुकान के प्रतिनिधि विनोद को फोन कर जानकारी दी, जिस पर उन्हें आश्वासन मिला कि इस मिठाई के पैसे नहीं लिए जाएंगे।

शुभम का कहना है कि सवाल पैसे का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि बेकर्स लॉंज पर सख्त कार्रवाई की जाए और संबंधित खाद्य और आपूर्ति अधिकारी को भी सूचना देकर आगे की जांच करवाई जाए। प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0 Comments